फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवीं की छात्रा से दो युवकों ने किया गैंगरेप

Thu, 31 Mar 2016 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
रेप - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
शहर के स्कूल में नवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा को अगवा कर कार में गैंगरेप का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस पीड़िता का मेडिकल कराने की कार्यवाही कर रही है। 
विज्ञापन


कोतवाली में दी तहरीर में शहर निवासी किशोरी ने कहा है कि वह शहर के एक इंटर कॉलेज में नवीं कक्षा की छात्रा है। बुधवार की दोपहर वह रम्पुरा से पैदल घर लौट रही थी। रास्ते में रेशमबाड़ी के ही रहने वाले कपिल शर्मा और अमर ने उसे कार में घर छोड़ने की बात कही। मना करने पर दोनों ने जबर्दस्ती कार में बैठा लिया और नशीला पदार्थ सुंघा दिया। 

इस दौरान दोनों ने उसके साथ गैंगरेप किया। जब उसे होश आया तो वह बगवाड़ा में थी। उसके शोर मचाने पर दोनों उसे बगवाड़ा छोड़कर फरार हो गए। बगवाड़ा से घर पहुंचकर उसने परिजनों को घटना की जानकारी दी। रम्पुरा चौकी इंचार्ज कुलदीप अधिकारी ने बताया कि किशोरी की तहरीर पर दोनों आरोपियों कपिल और अमर के खिलाफ धारा 376, 363 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। किशोरी ने तहरीर में उम्र का जिक्र नहीं किया है। वह नाबालिग निकलती है तो आरोपियों पर पोक्सो की धारा भी लगाई जाएगी। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें