फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवेश और सीटे बढ़ाने को लेकर विद्यालय में तालाबंदी

विज्ञापन
बाजपुर डिग्री कालेज में तालाबंदी कर प्रदर्शन करते विद्यार्थी। - फोटो : BAZPUR
विज्ञापन
बाजपुर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार को छात्र नेता मयंक दिवाकर के नेतृत्व में कई छात्रों ने कॉलेज गेट पर हंगामा कर तालाबंदी की। बाद में छात्रों ने प्रभारी प्राचार्य डॉ. नगेंद्र द्विवेदी का घेराव कर उन्हें मांग पत्र सौंपा। छात्रों का आरोप है कि प्रदर्शन करने के बाद भी कुमाऊं विवि प्रशासन कोई सुनवाई नहीं कर रहा है। उन्होंने 40 फीसदी से कम अंक पर विद्यार्थियों को प्रवेश देने और सीटें बढ़ाने की मांग की। जल्द मांगे पूरी नहीं होने पर छात्रों ने आंदोलन की चेतावनी भी दी। वहां छात्र संघ पूर्व अध्यक्ष रजत भंडारी, दिनेश प्रजापति, राहुल, रितिक, ज्योति, कुसुम, दानिश, शावेज, नकुल, सोनू, रवि आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें