फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर के पलटने से गिरे पत्थरों से छात्र चोटिल

Wed, 20 Jan 2016 12:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/काशीपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सामने से आ रही रोडवेज बस को बचाने के प्रयास में डंपर छात्रों से भरी मारुति वैन से टकराने से बच गई लेकिन खाई में उलट गई। डंपर से गिरे पत्थरों से तीन छात्र घायल हो गए। घायलों का प्राइवेट अस्पताल में इलाज किया गया।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह लगभग सवा आठ बजे एक स्कूल वैन बच्चों को लेकर स्कूल आ रही थी। बताया जाता है कि वैन चालक गुटका लेने के लिए वैन को सड़क पर खड़ा कर दुकान चला गया। इसी दौरान परमानंदपुर मोड़ पर हाईवे पर आई सामने रुद्रपुर की तरफ से रोडवेज बस जबकि काशीपुर की और से ट्रक जा रहा था।

डंपर चालक ने बस को बचाने के चक्कर में डंपर का हैंडिल मोड़ दिया। जिससे डंपर सड़क किनारे पलट गया। डंपर से पलटने से उसमें रखे पत्थर वैगन की छत में गिर गए। जिससे तीन छात्र घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते की आईटीआई के एसओ अरुण सैनी पुलिस के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और बच्चों को प्राइवेट अस्पताल भेजा।
विज्ञापन


घायल होने वाले बच्चों में ग्राम दभौरा मुस्तकम निवासी हरजीत सिंह का पुत्र यश दीप सिंह कक्षा-3, उसकी बहन अर्पन ज्योत कक्षा-7 और  सुखा सिंह का पुत्र हर्ष दीप कक्षा-4 थे। वैन में आठ बच्चे सवार थे। समाचार लिखने तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें