फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: छात्र को पीटा, दो दांत टूटे कान का पर्दा फटा

Mon, 16 Oct 2023 11:47 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन आरोपियों के खिलाफ केस
विज्ञापन

रुद्रपुर। कोचिंग से स्कूटी पर लौट रहे छात्र को तीन लोगों ने घेरकर पीट दिया। मारपीट में छात्र के कान का पर्दा फट गया और उसके दो दांत टूट गए। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
वार्ड नंबर 37 रविंद्रनगर निवासी हरजीत राठी ने कोतवाली में तहरीर देकर कहा कि 13 अक्तूबर की शाम उसका बेटा आर्यन प्रताप सिंह राठी ट्यूशन से स्कूटी पर घर लौट रहा थ्ना। आदर्श कॉलोनी प्रेम आश्रम के पास रविकेश यादव निवासी भदईपुरा, आयुष अरोरा निवासी मटके वाली गली मुख्य बाजार और गोपेश जैन निवासी बालाजी मंदिर रोड आदर्श कॉलोनी ने बेटे को लात घूसों से पीटा। इसमें बेटे का कान का पर्दा फट गया और आगे के दो दांत टूट गए। घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी में पूरी घटना रिकार्ड है। बताया कि एक आरोपी गोपेश जैन की कुछ दिन पहले बेटे के साथ कहासुनी हुई थी। इसके बाद से ही गोपेश उसके बेटे से रंजिश रखता था और अक्सर ताने देता था। पुलिस ने रविकेश, आयुष और गोपेश के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फैक्टरी में श्रमिक ने पीटा

रुद्रपुर। रंपुरा निवासी ओमकार ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा कि वह एक प्लाईवुड फैक्टरी में काम करता है। उसके साथ काम करने वाला श्रमिक उसे काफी दिनों से परेशान कर रहा है। उसकी शिकायत को सुपरवाइजर भी अनसुना कर देता है। आरोप है कि 14 अक्तूबर की शाम फैक्टरी में ड्यूटी के दौरान श्रमिक ने उसके साथ गालीगलौज की और लात घूंसों से बुरी तरह से पीट दिया। इससे उसकी आंख पर चोटें आई हैं। उसने आरोपी से जान माल का खतरा बताते हुए कार्यवाही की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें