फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: स्टूडेंट्स अचीवमेंट एप्लीकेशन प्रस्तुत किया

Sun, 25 Jan 2026 12:40 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। राज्य शैक्षिक अनुसंधान व प्रशिक्षण परिषद उत्तराखंड की ओर से हैकाथॉन 2.0 विद्यालयी शिक्षा में नवोन्मेष, तकनीकी समाधान, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और समस्या-आधारित सोच को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक सशक्त पहल के रूप में आयोजित किया गया। इसमें राजीव गांधी नवोदय विद्यालय के शिक्षक निर्मल कुमार न्योलिया ने विकसित स्टूडेंट्स अचीवमेंट एप्लीकेशन प्रस्तुत किया। राज्य स्तरीय यह कार्यक्रम शुक्रवार को एससीईआरटी सभागार देहरादून में आयोजित किया गया।
विज्ञापन

न्योलिया ने बताया कि उन्होंने विद्यालय की पाठ्यचर्या की वास्तविक जरूरतों के अनुरूप कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित जो एप्लीकेशन तैयार किया है, उससे बच्चों से जुड़ी जानकारी प्रत्येक स्टेक होल्डर को आसानी से मिल सकेगी।
इस एप्लीकेशन से स्कूल को उपचारात्मक शिक्षण की जरूरत वाले बच्चों की पहचान, सुधार की योजना बनाने व भविष्य की अकादमिक उन्नति के बारे में निर्णय लेना आसान हो सकेगा। इस मौके पर निदेशक वंदना गर्ब्याल, मुकुल कुमार सती, समन्वयक रमेश आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें