फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों के कार्य बहिष्कार से ठप रहे शिक्षण, शोध और प्रसार कार्य

विज्ञापन
पंतनगर विवि में कार्यबहिष्कार के बाद प्रशासनिक भवन के बाहर एकत्र शिक्षक। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
पंतनगर। जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में पंतनगर शिक्षक महासंघ (पूटा) के आह्वान पर शुक्रवार से शिक्षकों ने कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है। इसके चलते शिक्षण शोध और प्रसार कार्य पूरी तरह से ठप रहे। इसके साथ ही महाविद्यालयों में नए छात्र-छात्राओं का पंजीकरण कार्य भी पूरी तरह बंद रहा। शिक्षकों ने पंजीकरण के लिए कंप्यूटर सर्वर को भी बंद रखा।
विज्ञापन

शिक्षकों ने परियोजनाओं एवं कृषि विज्ञान केंद्रों में कार्यरत शिक्षकों को सातवें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने, सभी शिक्षकों को सातवें वेतनमान के एरियर का भुगतान नहीं होने पर नाराजगी जताई। कहा कि जिन शिक्षकों को 6000 से 7000 एवं 7000 से 8000 वेतनमान ग्रेड पे मिलना है, उनका आदेश निर्गत नहीं हो सका है। इसके अलावा शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया नहीं हो सकी है।
पूटा अध्यक्ष डॉ. पीएन राय ने कहा कि यह आंदोलन शिक्षकों की समस्याएं हल होने तक अनिश्चितकाल तक चलेगा। महासचिव डॉ. प्रमोद मल्ल ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन एवं शासन की ओर से समस्याओं को अनसुना करने से सभी शिक्षकों में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें