रूद्रपुर। किसानों को समय से ग्रीष्मकालीन मक्का बीज उपलब्धता को लेकर एडीएम कौस्तुभ मिश्र ने मंगलवार को सीड्स प्लांट संचालक व मक्का खरीद वाली कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। कलक्ट्रेट में हुई बैठक मे एडीएम ने कहा कृषकों को समय व अच्छी गुणवत्ता का बीज उपलब्ध कराना और कृषकों की मक्का फसल की खरीदारी करना सरकार व प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि मक्का बीज की कालाबजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने मक्के की फसल में अधिक नमी की समस्या के निराकरण के लिए जिला कृषि अधिकारी को किसानों के लिए ड्रायर की सुविधा देने को कहा।