फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्राइविंग के दौरान लापरवाही करने वालों पर हो सख्त कार्रवाई

विज्ञापन
रुद्रपुर एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में बैठक करते एडीएम जयभारत सिंह। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। एडीएम जय भारत सिंह ने कहा कि ड्राइविंग के दौरान छोटी से छोटी लापरवाही करने वाले व्यक्तियों के भी खिलाफ नियमानुसार सख्ती से कार्रवाई हो। यदि किसी वाहन चालक की लापरवाही से कोई दुर्घटना होती है तो उसके विरुद्ध तुरंत मुकदमा दर्ज करने के साथ ही लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जाए। एडीएम बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक ले रहे थे।
विज्ञापन

एडीएम ने सदस्य सचिव जिला सड़क सुरक्षा समिति एवं एससी लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि सड़क सुरक्षा समिति की बैठक प्रत्येक माह आयोजित की जाए। उन्होंने सड़क के किनारे के अतिक्रमणकारियों की सूची बनाने, योजनाबद्ध तरीके से सड़कों को अतिक्रमण मुक्त कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए। गन्ना पेराई सत्र शुरू होने से पहले ही चीनी मिल प्रबंधकों से पत्राचार करने के निर्देश देते हुए कहा कि वाहनों के पीछे रिफ्लेक्टर लगवाए जाएं ताकि कोहरे में भी वाहन संचालन में दिक्कत न हो।
एआरटीओ बीके सिंह ने बताया कि जुलाई में 92 वाहनों में स्पीड गवर्नर लगाए गए और 12 वाहनों के चालान किए गए। जुलाई में वाहन चलाते हुए मोबाइल फोन का उपयोग करने पर 48 चालकों का चालान व वाहन निलंबन की संस्तुति की गई। ओवर स्पीडिंग में 961 चालकों के चालान व लाइसेंस निलंबन, ओवर लोडिंग में 33 वाहन चालकों के चालान की कार्रवाई की गई। बैठक में नगर आयुक्त काशीपुर विवेक राय, एआरटीओ असीत कुमार झा, लोनिवि के अधिशासी अभियंता अरुण कुमार, मोहन चंद्र पलड़िया, सीओ तपेश कुमार चंद्र, ट्रैफिक इंस्पेक्टर विजय विक्रम आदि अधिकारी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें