फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अपराधियों से बरती जाए सख्ती : आईजी एसएसबी

Thu, 26 Sep 2024 04:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
खटीमा में सीमा चौकी का निरीक्षण करते आईजी अमित कुमार।-संवाद - फोटो : खटीमा में सीमा चौकी का निरीक्षण करते आईजी अमित कुमार।-संवाद
विज्ञापन
खटीमा। महानिरीक्षक सीमांत मुख्यालय एसएसबी रानीखेत अमित कुमार ने खटीमा स्थित सीमा क्षेत्र की 57वाहिनी की चौकियाें का निरीक्षण किया। उन्होंने भारत-नेपाल की खुली अंतरराष्ट्रीय पर स्थित सीमा स्तंभों को देखा और अधिकारियों को सुरक्षा से संबंधित आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस दौरान आईजी नारायण नगर और कालापुल सीमा चौकी पर एसएसबी के जवानों से मुखातिब हुए। उन्होंने एसएसबी जवानों से लगन और सशक्त होकर अपने कर्तव्यों का पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अपराधियों के साथ सीमा पर सख्ती बरती जाए और आम जनता के साथ मित्रतापूर्वक व्यवहार किया जाए। वहां कमांडेंट मनोहर लाल, इंस्पेक्टर अरुण कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें