दिनेशपुर। आम आदमी पार्टी बंगाली समाज मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष व्यापारी ने कहा कि पार्टी बंगाली समुदाय की सच्ची हितैषी है। समुदाय की उपजातियों को अनुसूचित जाति में शामिल करने के मुद्दे को लेकर पार्टी सड़क से लेकर संसद तक समुदाय के साथ संघर्ष करेगी।
बुधवार को अपने कार्यालय में पत्रकार वार्ता में उन्होंने बंगालियों के अनुसूचित जाति के मुद्दे को लेकर भाजपा पर बंगाली समुदाय को गुमराह करने का आरोप लगाया। वहां पर सुशील भक्त, राकेश कुमार, पवित्र कुमार, सुभाष माझी, मनोरंजन साना, विशाल आदि मौजूद थे।