सितारगंज। स्वतंत्रता दिवस से पहले फिर एक बार सितारगंज की सभी सड़कें स्ट्रीट लाइट से रोशन होंगी। इसके लिए नगर पालिका ने शहर के सभी मुख्य सड़कों में लगी स्ट्रीट लाइट को ठीक करने का काम शुरू कर दिया है।
लंबे समय से शहर के मुख्य सड़कों पर लगी स्ट्रीट लाइट खराब थी। सड़कों पर अंधेरा रहने के कारण हादसे और आपराधिक घटनाओं की आशंका बनी रहती थी। एसडीएम रविंद्र जुवांठा ने ईओ नौशाद हसीन को स्ट्रीट लाइट को दुरुस्त करने का निर्देश दिया था। इसके बाद नगर पालिका के कर्मचारियों ने शहर के जेल कैंप रोड, किच्छा रोड, खटीमा रोड सहित नेशनल हाईवे पर लगी सभी स्ट्रीट लाइट को दुरुस्त करने का काम शुरू कर दिया। ईओ नौशाद हसीन ने बताया कि शहर के सभी मुख्य सड़कों पर लगे स्ट्रीट लाइट को ठीक कर दिया है। कुछ लाइट ठीक होना बाकी है। दो दिन में उन्हें भी ठीक कर लिया जाएगा।