फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: जहरीले पदार्थ खाने से लावारिस गोवंश की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दिनेशपुर। जहरीले पदार्थ खाने से एक लावारिस गोवंश की मौत हो गई। जबकि पांच पशुओं की हालत बिगड़ गई। हिंदू संगठनों और पशु अस्पताल की टीम के प्रयासों से प्रभावित पशुओं का समय से इलाज कर बचा लिया गया। विहिप ने थाने में तहरीर देकर जहरीले आटे से घटना होने की आंशका जताते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

बुधवार देर रात को वार्ड पांच स्थित सब्जी बाजार में एक लावारिस पशु तड़पता दिखा। कुछ देर बाद पशु ने दम तोड़ दिया। बृहस्पतिवार सुबह नगर अलग-अलग वार्डों में पांच गोवंश जमीन पर तड़पते दिखे। सूचना पर विहिप, बजरंज दल, गोरक्षा दल, हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए।
पशुओं के मुंह से झाग निकलता देख पशु चिकित्सालय में सूचना दी गई। पशु चिकित्साधिकारी पूजा बाठला ने मवेशियों का उपचार शुरू किया। जिसके बाद इन्हें बचा लिया गया। वहीं नगर पंचायत के कर्मचारियों की मदद से मृत पशु को दफना दिया गया है। पशु चिकित्साधिकारी पूजा बाठला ने बताया विषाक्त पदार्थ खाने से पशुओं की हालत बिगड़ी थी। तत्काल उपचार कर उन्हें बचा लिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें