बाजपुर। हल्द्वानी स्टेट हाईवे सहित अन्य मार्गों पर लावारिस पशुओं का जमावड़ा हादसों का कारण बन रहा है। सड़क पर बैठे और घूमते पशुओं से वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। कई बार अचानक पशुओं के आगे आने से दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। सुबह-शाम सड़कों पर पशुओं की संख्या ज्यादा रहती है। सामाजिक कार्यकर्ता गौतम श्रीवास्तव, शिवम कुमार, विक्की खुल्लर, अंकुश सूरी, मो. मतीन ने प्रशासन से लावारिस पशुओं पर रोक लगाने की मांग की है। संवाद