खटीमा के कुटरी में मां पूर्णागिरी मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा में कृष्ण-सुदामा की झांकी निकालते ?
- फोटो : KHATIMA
खटीमा। मां पूर्णागिरी मंदिर कुटरी में श्रीमद् भागवत कथा के सातवें दिन सुदामा एवं द्वारिकाधीश की मित्रता का प्रसंग सुनाया गया। व्यास इंद्रदेव पांडे ने कहा कि मित्र चाहे गरीब हो या अमीर मित्रता दिल से होनी चाहिए। कथा के दौरान नन्हे-मुन्ने बच्चों की सुदामा, कृष्ण मिलन, राधा-कृष्ण नृत्य की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। कथा के यजमान मोहन बोरा और मंजू देवी रहे। मंदिर कमेटी के महामंत्री गंगा दत्त भट्ट ने बताया कि कथा का समापन 22 दिसंबर मंगलवार को हवन यज्ञ, कन्या पूजन एवं भंडारे के साथ होगा। वहां पर चंदन खोलिया, तरुण सिंह, हरीश सिंह, खीम सिंह गैड़ा, गोविंद भट्ट, लाल सिंह भाटिया, रमेश भट्ट, संतोष गैड़ा, दीपक गैड़ा, चंद्र सिंह खोलिया, कल्यान खनका आदि थे।