फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल्याण अनुश्रवण समिति बोर्ड में रखने जाने वाले बिंदुओं पर चर्चा

विज्ञापन
बाजपुर समाज कल्याण समिति उपाध्यक्ष डा. मोगा का स्वागत करते कार्यकर्ता। - फोटो : BAZPUR
विज्ञापन
बाजपुर। राज्य समाज कल्याण अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र मोगा ने सोमवार को समिति अध्यक्ष राजेश कुमार से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के बीच 22 दिसंबर को भीमताल (नैैनीताल) स्थित विकास भवन में होने वाली अनुश्रवण समिति बोर्ड की बैठक में रखे जाने वाले 16 बिंदुओं पर अनौपचारिक चर्चा हुई। चीनी मिल अतिथि गृह स्थित समाज कल्याण अनुश्रवण समिति अध्यक्ष के आवास पर कार्यकर्ताओं ने समिति उपाध्यक्ष डॉ. मोगा का स्वागत किया। मौके पर भाजयुमो के जिलाध्यक्ष सरबजीत सिंह, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष अश्वनी सिंह, ओबीसी मोर्चा के कुमाऊं संयोजक कमलेश, मेजर सिंह, मनोज राजहंस, सौरभ राणा, संजय वर्मा, सच्चीसरन, सत्यम प्रसाद, करमजीत सिंह, शुभम आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें