फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान के ताले तोड़, लाखों के इन्वर्टर साफ

Fri, 11 Sep 2015 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/काशीपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 बृहस्पतिवार रात चोरों ने जसपुर मार्ग पर सीओ कार्यालय के पास सिमरन इलेक्ट्रिकल्स के ताले तोड़ कर लगभग ढाई लाख के इन्वर्टर, बैट्री और बीस हजार नकद उड़ा लिए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण तो कर लिया लेकिन घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। दुकान के मालिक सुखविंदर सिंह ने बताया कि वह रात लगभग साढ़े आठ बजे दुकान बंद कर घर चले गए। शुक्रवार की सुबह नौ बजे दुकान खोलने आए तो दुकान के बरामदे में लगा बिजली का बल्ब टूटा पड़ा था। शटर के दोनों ताले टूटे थे। दुकान से सात इन्वर्टर, 13 बड़ी बैटरी और तिजोरी में रखे नगद 20 हजार रुपये गायब थे। दुकान के बरामदे में कार के पहियों के निशान और शराब के खाली गिलास, टूटी बोतल पड़ी थी। दुकानदार ने बताया कि स्थानीय लोगों ने रात लगभग साढ़े नौ बजे दुकान के बरामदे में एक सफेद रंग की सेंट्रो कार खड़ी देखी थी। रात को दुकान के बाहर सड़क पर डामर हो रहा था, बावजूद इसके चोरों ने बेखौफ होकर चोरी की।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें