फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: पटाखा जलाने पर ट्रांजिट कैंप में घर पर पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। दीपावली की रात ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में पटाखा जलाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर पर पथराव कर घर के शीशे तोड़ दिए। दूसरे पक्ष ने जलाए गए पटाखे से कार को नुकसान पहुंचाने का अरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों पक्षों के आठ लोगों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

वार्ड नंबर चार, ट्रांजिट कैंप निवासी गीता शाह ने थाने में दी तहरीर में कहा कि 19 अक्तूबर की रात वह अपने बच्चों के साथ घर के बाहर अनार बम जला रही थी। इसी बीच पड़ोसी मृत्युंम सरदार, किरन सरदार, पृथ्वी राज, बुलबुल राय व अन्य लोग उनके घर आ गए और गालीगलौज करने लगे। इस पर उसने घर का दरवाजा बंद कर दिया। आरोप है कि इन लोगों ने उसके घर पर पथराव कर दिया। वहीं, दूसरे पक्ष के मृत्युंम सरदार ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि दीपावली की रात वह अपनी कार से घर जा रहा था। बाजार में ज्यादा भीड़ होने पर उसने कार विवेकानंद पार्क के पास खड़ी कर दी। इस बीच गीता शाह, उसकी बेटा आस्था, भाई दीपांकर शाह, राजीव ने उनकी कार के टायर के पास अनार जलाने के साथ ही कई पटाखे फोड़े थे। इससे कार क्षतिग्रस्त हो गई थी और कार का अगला शीशा टूटा गया। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना की जा रही है। ब्यूरा
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें