रुद्रपुर। कोतवाली क्षेत्र के रंपुरा में देर रात दो पक्षों में मारपीट के बाद पथराव हो गया। रविवार देर रात रंपुरा में किसी बात को लेकर युवकों के बीच विवाद हो गया था। इस दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हुई। बाद में दोनों पक्षों के लोग एकत्र हो गए और एक दूसरे पर पथराव करते हुए ईंट-पत्थर बरसाना शुरू कर दिया। 10 मिनट तक हुए पथराव से दोनों पक्षों के लोग चोटिल हो गए। सूचना पर रंपुरा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि इस मामले में अभी तक किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। ब्यूरो