फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: घर का ताला तोड़कर बाइक और नकदी चोरी की, केस दर्ज

Mon, 03 Mar 2025 05:03 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

परिवार के साथ जयपुर गए एक व्यक्ति के घर को चोरों ने खंगाला डाला। चोर नकदी और जेवर के साथ बाइक भी ले गए। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परिवार के साथ जयपुर गए एक व्यक्ति के घर को चोरों ने खंगाला डाला। चोर नकदी और जेवर के साथ बाइक भी ले गए। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। वार्ड 15 निवासी इरफान ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा कि उनके बहनोई जाकिर हुसैन विकास काॅलोनी में रहते है। वह वर्तमान में जयपुर गए हैं। 27 फरवरी की रात को चोरों ने ताला तोड़कर घर में खड़ी की बाइक, दो अंगूठी, एक झुमकी, चेन, दो जोड़ी पायल और कुछ नकदी पार कर ली।

विज्ञापन


मस्जिद की सीसीटीवी कैमरे में एक संदिग्ध दिखाई दिया है। कहना है कि बहनोई के घर के आसपास अधिकतर नशेड़ी किस्म के लोग घूमते रहते हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें