फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पक्षियों की निगरानी के लिए स्पेशल टास्क फोर्स का गठन

विज्ञापन
डॉ. अभिलाषा सिंह, डीएफओ। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। तराई केंद्रीय वन प्रभाग ने बर्ड फ्लू की आशंका को देखकर पक्षियों की निगरानी के लिए स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) का गठन किया है। इस टीम में एसडीओ, रेंजर और वन दरोगाओं को शामिल किया गया है। दिनेशपुर में एक साथ 26 कौवों के मृत मिलने के बाद से वन विभाग ने एहतियातन यह कदम उठाया है। फिलहाल विभाग को इनके सैंपलों की रिपोर्ट आने का इंतजार है।
विज्ञापन

देश में बर्ड फ्लू के मामले सामने आने के बाद से ही तराई केंद्रीय वन प्रभाग ने सभी प्रभागों में गश्त कर रोजाना रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं। अब तक तराई केंद्रीय वन प्रभाग में 30 से अधिक पक्षी मृत पाए गए हैं। इनकी रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है।
मेहमान पक्षियों में नहीं मिला बर्ड फ्लू
रुद्रपुर। गूलरभोज डैम में कुछ समय पहले एक-दो मेहमान पक्षी सुर्खाब मृत मिले थे। इनके सैंपल लेकर विभाग ने जांच के लिए भोपाल लैब भेज दिए थे। रिपोर्ट में इसमें बर्ड फ्लू की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन

150 से अधिक कर्मचारी गश्त कर पक्षियों की निगरानी कर रहे हैं। बर्ड फ्लू के खतरे को देखते हुए पक्षियों की निगरानी के लिए एसटीएफ का गठन किया गया है। -डॉ. अभिलाषा सिंह, डीएफओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें