फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: पिट्ठू खेलने के लिए प्रदेश की टीम हरियाणा रवाना

Fri, 08 Sep 2023 11:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
हरियाणा में आयोजित राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए चयनित प्रदेश की टीम।- स्वयं।
विज्ञापन
रेवाड़ी में आयोजित प्रतियोगिता में 16 प्रदेशों की टीम लेंगी हिस्सा
विज्ञापन

रुद्रपुर। हरियाणा के रेवाड़ी लगोरी फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से आठ से 10 सितंबर तक आयोजित राष्ट्रीय सीनियर लगोरी (पिट्ठू) चैंपियनशिप के लिए प्रदेश की पुरुष टीम रवाना हो गई है। इसमें असम, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गोवा, गुजरात, जम्मू कश्मीर, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उड़ीसा समेत 16 प्रदेशों की टीम भाग ले रही है।
विज्ञापन

जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष डॉ. नागेंद्र शर्मा ने बताया की उत्तराखंड की लगोरी टीम का चयन किया गया। इसमें कप्तान सुमित कुमार विश्वास मनीष, अनुज सिंह, पीयूष, करण सरदार, अनुज सरदार, देवाशीष मजूमदार, वीरेंद्र सिंह बोरा, विशाल आर्य, जितेश आर्य, अभय मेहता, विवेक मौर्य, शिवा बिष्ट शामिल है। टीम प्रशिक्षक उपेंद्र मंडल और मैनेजर राजेश बिष्ट को बनाया गया है। उत्तरांचल ओलंपिक संघ के महासचिव डॉ. डीके सिंह, भूपेश चंद दुमका, सुरेश पांडे, विजेंद्र चौधरी आदि ने टीम को शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें