फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: राज्य स्तरीय पेंटाथलॉन चैंपियनशिप आज से

Thu, 21 May 2026 01:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। मॉडर्न पेंटाथलॉन एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की ओर से बृहस्पतिवार से तीन दिनी राज्य स्तरीय 3वीं लेजर रन एवं 4वीं बायथले-ट्राइथले चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

एसोसिएशन महासचिव दयाल सिंह फर्स्वाण ने बताया कि 21 से 23 मई तक लिटिल स्कॉलर एकेडमी में प्रतियोगिता होगी। इसमें अंडर-9, 11, 13, 15, 17, 19, 21, सीनियर और मास्टर्स वर्ग में काशीपुर समेत उत्तराखंड से करीब 200 खिलाड़ियों के पहुंचने की संभावना है।
इसमें प्रतिभाग करने के लिए सुबह 10 बजे से पंजीकरण शुरू हो जाएंगे। चयनित खिलाड़ी 31 मई से 4 जून 2026 तक गुजरात के अहमदाबाद स्थित गुजरात विद्यापीठ विश्वविद्यालय में होनी वाली नेशनल मॉडर्न पेंटाथलॉन चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य राज्य में मॉडर्न पेंटाथलॉन खेल को बढ़ावा देना और खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच प्रदान करना है। एसोसिएशन अध्यक्ष पंकज भल्ला, दयाल सिंह, आनंद सिंह बोरा, अनुराग पंत, सुनील चौहान, गोपाल बिष्ट, सुनीता चौहान, रमेश खर्कवाल आदि ने खिलाड़ियों से बेहतर खेल की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें