फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: राज्य स्तरीय पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप आज

Sat, 28 Feb 2026 01:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। तीसरी राज्य पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप शनिवार को मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगी। इसके माध्यम से राष्ट्रीय सेलेक्शन ट्रायल भी होगा। प्रतियोगिता पैरालंपिक एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड और डिसेबल्ड स्पोर्टिंग सोसायटी करा रही है। राज्य स्तरीय चैंपियनशिप व सेलेक्शन ट्रायल से चयनित खिलाड़ी छह से 10 मार्च तक तेलंगाना में होने वाली राष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुके पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी भी भाग लेंगे। आयोजन समिति के अध्यक्ष भारत भूषण चुघ ने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि उत्तराखंड के पैरा खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर प्रदेश का नाम रोशन करें। प्रतियोगिगता के संयोजक हरीश चौधरी ने कहा कि यह केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं बल्कि समावेशी खेल संस्कृति को सशक्त करने और पैरा खिलाड़ियों को खेल मंच से जोड़ने की दिशा में मजबूत कदम है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें