बाजपुर में चौथी स्टेट गतका चैंपियनशिप शुर
बाजपुर। उत्तराखंड गतका एसोसिएशन की ओर से श्री दशमेश स्कूल में चौथी स्टेट स्तर की गतका चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 200 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। परिणाम रविवार को घोषित किया जाएगा।
शनिवार को श्री दशमेश स्कूल में आयोजित गतका चैंपियनशिप का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व चेयरमैन इकबाल सिंह लालपुरा और प्रधानाचार्य संदीप सवारियां ने किया। उन्होंने कहा कि पंजाब में गतका खेल को मान्यता मिली हुई है। इसे राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता दिलाने का उनका पूरा प्रयास रहेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता गतका एसोसिएशन अध्यक्ष हरवीर सिंह गिल और संचालन हरप्रीत सिंह ने किया। वहां हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष जगदीश सिंह, बाबा प्रताब सिंह, रंजीत सिंह, कुलविंदर सिंह किंदा आदि मौजूद रहे।