खटीमा। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती वर्ष के अवसर पर खटीमा में उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया जिसमें खटीमा क्षेत्र के राज्य आंदोलनकारियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
शनिवार को शहीद स्मारक स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में आयोजक एडीएम पंकज उपाध्याय, एसडीएम तुषार सैनी, मुख्य अतिथि कमल जिंदल, अति विशिष्ट अतिथि कैप्टन शेर सिंह दिगारी, पालिकाध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, विशिष्ट अतिथि नंदन खड़ायत आदि ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
मुख्य वक्ता राज्य आंदोलनकारी गोपाल बिष्ट आदि ने राज्य आंदोलन के दौरान अपने संघर्षों को साझा किया। राज्य आंदाेलन के दौरान एक सितंबर 1994 को हुए खटीमा गोलीकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि देकर उनके परिजनों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान राजीव गांधी नवोदय स्कूल, सिटी कॉन्वेंट स्कूलों के बच्चों ने सरस्वती वंदना और वंदे मातरम् आदि की प्रस्तुति दी।
वहां पर भैरव दत्त पांडेय, प्रकाश तिवारी, अमित पांडेय, अनिल ठाकुर, जानकी गोस्वामी, रविंद्र राणा, मनोज गुणवंत, हिमांशु बिष्ट, तरुण ठाकुर, विमला मुंडेला आदि थे।