फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमरे में फंदे से लटका मिला महिला का शव

Sat, 25 Mar 2017 01:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर।
विज्ञापन
मौत की जांच शुरू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गयी। मृतका का शव उसके कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। मूल रूप से ग्राम मलखानपुर थाना बिसौली बरेली निवासी विनोद मौर्य सिडकुल स्थित एक फैक्ट्री में नौकरी करता है।
विज्ञापन


वह पत्नी शीतल (23) और बेटी के साथ आजाद नगर बस्ती में किराये के मकान में रहता है। विनोद के साथ उसका चचेरा भाई जिंकू पुत्र सतपाल मौर्य भी रहता है। विनोद के मुताबिक बृहस्पतिवार रात ड्यूटी के लिए फैैक्ट्री गया था। सुबह वह घर लौटा तो उसकी पत्नी का शव फांसी पर लटका मिला।

इधर, घटना की सूचना पर एएसपी मंजूनाथ टीसी, आईपीएस अधिकारी रचिता जुयाल, सीओ कमला बिष्ट, थानाध्यक्ष सुशील कुमार आदि मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और घटना को लेकर मृतका के पति, देवर जिंकू और भवन स्वामी से पूछताछ की।
विज्ञापन


प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। मृतका के पति का कहना है कि उसका पत्नी से कोई विवाद भी नहीं हुआ था, ऐसे में घटना को संदिग्ध मानकर पुलिस ने कई बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी है। 

रुद्रपुर। मृतका के हाथ पर चोट के निशान होने से मामला संदिग्ध नजर आ रहा है। शीतल और विनोद की शादी छह वर्ष पहले हुई थी। बृहस्पतिवार रात ऐसा क्या हुआ जिसने शीतल को फांसी लगाने के लिए मजबूर कर दिया। इसे लेकर मुहल्ले में तरह-तरह के कयास लगाये जा रहे हैं।

मृतका के हाथ पर चोट के निशान होना भी मामले को संदिग्ध बना रहा है। वहीं मृतका का पति आम तौर पर फैक्ट्री में दिन की ड्यूटी करता था, लेकिन बृहस्पतिवार की रात को वह नाइट शिफ्ट करने गया और इसी बीच शीतल की मौत होना मामले का संदिग्ध होने की ओर इशारा कर रहा है।

पुलिस ने घटना को लेकर मृतका के पति, देवर के साथ उसकी पांच वर्ष की बेटी से भी पूछताछ की। फिलहाल पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। पुलिस का कहना है कि मृतका के मायके वालों को सूचित कर दिया गया है। उनके यहां पहुंचने के बाद कुछ और स्थिति स्पष्ट हो सकती है। 

बाजपुर। संदिग्ध परिस्थितियों में शिक्षिका ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार युवती एक निजी स्कूल में पढ़ाती थी। सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ लग गई। 

पुलिस के अनुसार गांव मुंडिया पिस्तौर देहात निवासी राकेश कुमार सैनी के मकान में सुरेंद्र शर्मा किराए पर रहता है। सुरेंद्र की 24 वर्षीय पुत्री चीनू शर्मा ने शुक्रवार को अपने कमरे में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। बताते हैं कि युवती कई दिनों से मानसिक रूप से परेशान थी। परिजन 22 मार्च को युवती का रिश्ता जसपुर निवासी एक युवक से तय करके आए थे। मृतका का एक भाई और दो बहनें हैं।

काशीपुर। मुरादाबाद क्षेत्र के घर से भागे एक युवक-युवती की तलाश में मुरादाबाद पुलिस शुक्रवार को काशीपुर पहुंची। युवक के परिजनों को युवक-युवती दोनों की काशीपुर क्षेत्र में हत्या होने का शक है। मुरादाबाद क्षेत्र के मंडेर थाना के उप निरीक्षक बाबूराम टीम के साथ युगल की तलाश में यहां आए थे। उप निरीक्षक ने बताया कि थाना क्षेत्र के ग्राम संकलपुर निवासी प्रेमी युगल पांच नवंबर 2016 को घर से भाग गए थे।

तब से पुलिस युगल की तलाश कर रही है, लेकिन कहीं पता नहीं चला है। अब प्रेमी के परिजनों ने युवती के परिजनों पर काशीपुर क्षेत्र के कोसी नदी के क्षेत्र में युगल की हत्या कराने का शक जताया है। उप निरीक्षक बाबूराम ने दोनों की खोज में काशीपुर, सुल्तानपुर पट्टी, बाजपुर के थाना क्षेत्र में अज्ञात युवक-युवती का शव मिलने की जानकारी ली, लेकिन कहीं पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें