फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो प्रधानाचार्यों की तैनाती की जांच शुरु

Wed, 17 May 2017 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नानकमत्ता। 
विज्ञापन
विज्ञापन
नानकमत्ता। सीडीओ के नेतृत्व में पहुंची जांच टीम ने श्री गुरुनानक बालिका इंटर कालेज में दो प्रधानाचार्यों की तैनाती को लेकर अभिलेखों की जांच की। जांच टीम द्वारा तैनात दोनों प्रधानाचार्यों का बयान दर्ज किया गया। जांच के तथ्यों की रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन


श्री गुरुनानक बालिका इंटर कालेज में दो प्रधानाचार्यों की तैनाती को लेकर चल रहा विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है। जिलाधिकारी डॉ. नीरज खैरवाल निर्देश पर सीडीओ आलोक कुमार पांडे टीम के साथ विद्यालय पहुंचे। उन्होंने प्रधानाचार्या रविंदर कौर और बलजिंदर कौर के अभिलेखों की जांच की और  साथ ही दोनों के बयान दर्ज किए।

गौरतलब है कि निवर्तमान प्रधानाचार्या की सेवानिवृत्ति के बाद वरिष्ठता के आधार पर गुरुद्वारे के प्रधान जसविंदर सिंह गिल की संस्तुति पर एडीजी कुमाऊं सुषमा सिंह और  डीईओ पीएन सिंह ने रविंदर कौर को एक अप्रैल को कार्यभार ग्रहण करवाया था।
विज्ञापन


गुरुद्वारे के महासचिव प्रीतम सिंह संधू और अन्य सदस्यों ने नियुक्ति को अवैध बताते हुए बलजिंदर कौर को प्रधानाचार्या नियुक्त किया। तब से दोनों शिक्षिकाएं प्रधानाचार्या का कार्य कर रही हैं। दो प्रधानाचार्यों के चलते शिक्षिकाएं और स्टॉफ दुविधा में हैं।

इसके बाद जिलाधिकारी और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को विवाद की जानकारी दी गई। विद्यालय पहुंची टीम में सीडीओ आलोक कुमार पांडे, एसडीएम विनोद कुमार, डीईओ पीएन सिंह, बीईओ गोपालराम आर्या शामिल थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें