फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: महिला के गुर्दे से निकाली स्टेग हॉर्न आकार की पथरी

Mon, 30 Sep 2024 02:28 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। मेडिकल कॉलेज में एक महिला के गुर्दे से चार सेमी लंबी ओर दो सेमी चौड़ी कांटेदार पथरी निकाली गई हैं। पथरी बारह सिंघा के सींगों के आकार (स्टेग हॉर्न) की तरह थी।
विज्ञापन

क्षेत्र की 38 वर्षीय महिला को दो साल से पेट में दर्द की शिकायत थी। दो दिन पहले महिला मेडिकल कॉलेज पहुंची तो प्राचार्य व वरिष्ठ सर्जन डॉ. केदार सिंह शाही ने उसकी जांच कराई। जांच में महिला के गुर्दे में पथरी निकली। इस पर उसे भर्ती कर लिया गया।
डॉ. शाही ने बताया कि पाएलोलिथोटॉमी विधि से ऑपरेशन किया गया। महिला के गुर्दे में चिपकी चार सेमी लंबी व दो सेमी चौड़ी पथरी निकली है। इसके अलावा आठ से दस मिमी की चार अन्य पथरियां भी निकाली गईं।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. केदार सिंह शाही ने बताया कि महिलाओं के शरीर में आठ से लेकर 12 सेमी लंबी किडनी पाई जाती है। पहली बार महिला के किडनी से इतने बड़े आकार की पथरी निकाली है।
-सलाह
-गुर्दे में पथरी होने पर लापरवाही न करें। पथरी से गुर्दे में सूजन आने के साथ साथ धीरे-धीरे गुर्दा खराब होना शुरू हो जाता है। ध्यान न देने पर गुर्दा फेल हो सकता है और काम करना बंद कर देगा। खासकर पानी की कमी से गुर्दे में पथरी बनती है। गुर्दे पर पथरी का असर कम रहे, इसके लिए रोजाना अधिक से अधिक पानी पीएं। पेट दर्द होने पर डॉक्टर को दिखाएं और डॉक्टर के परामर्श से इलाज कराएं। -डॉ. केदार सिंह शाही, प्राचार्य, राजकीय मेडिकल कॉलेज रुद्रपुर।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें