फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: एसएसपी ने विद्यार्थियों को सिखाए सुरक्षा के गुर

Thu, 29 Oct 2026 02:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। एसएसपी अजय गणपति ने 1000 से अधिक छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध, यातायात नियमों, नशे के दुष्प्रभावों और मानव तस्करी के प्रति जागरूक किया। उन्होंने विद्यार्थियों से सीधे संवाद कर सुरक्षित रहने के तरीके बताए।
विज्ञापन

बुधवार को एक निजी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में एसएसपी ने कहा कि साइबर ठगी से बचने के लिए अनजान लिंक पर क्लिक न करें और किसी के साथ ओटीपी, पासवर्ड या बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा न करें। साइबर ठगी होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी।
उन्होंने विद्यार्थियों को हेलमेट और सीट बेल्ट का इस्तेमाल करने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन से दूर रहने और नाबालिगों को वाहन नहीं चलाने के प्रति जागरूक किया। साथ ही नशे से दूर रहकर पढ़ाई और खेलकूद पर ध्यान देने का आह्वान किया। मानव तस्करी के प्रति सतर्क करते हुए एसएसपी ने अनजान लोगों के नौकरी और बेहतर भविष्य के प्रलोभनों से सावधान रहने की सलाह दी। कार्यक्रम में सीओ विभव सैनी सहित पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें