रुद्रपुर के पुलिस लाइन में विजेता टीम को ट्राफी देते एसएसपी दलीप सिंह कुंवर।
- फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। पुलिस और पत्रकार इलेवन के बीच हुए सद्भावना क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। इसमें पुलिस इलेवन की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सौ रनों से जीत दर्ज की।
रविवार को पुलिस लाइन में खेले गए मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एसएसपी इलेवन की टीम ने 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 190 रन बनाए। पुलिस इलेवन की ओर से राकेश ने 50 रन बनाए। सीओ सिटी अमित कुमार ने 20 रनों का योगदान दिया। जवाब में पत्रकार इलेवन की पूरी टीम मात्र 90 रन पर ऑलआउट हो गई। एसएसपी इलेवन की ओर से सीओ ट्रैफिक बीएस भंडारी ने चार और पंतनगर एसओ मदन मोहन जोशी ने दो विकेट लिए। एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। वहां एसपी सिटी ममता बोहरा, एसपी क्राइम मिथिलेश कुमार, एलआईयू प्रभारी विजय कुमार, एसआई अनिल उपाध्याय आदि थे।
शक्तिफार्म के देवनगर में क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन करते विधायक सौरभ बहुगुणा।- फोटो : SITARGANJ