केलाखेड़ा। एसएसपी मणिकांत मिश्रा बुधवार देर रात अचानक केलाखेड़ा थाने पहुुंचे। इससे पुलिसकर्मियों में खलबली मच गई। उन्होंने हाईवे फिदानगर चौराहे पर रात्रि ड्यूटी में लगी पुलिस फोर्स को ब्रीफ किया। इस दौरान एसएसपी ने अधीनस्थों को चौकन्ना रहकर ड्यूटी करने के सख्त निर्देश दिए। कहा कि ड्यूटी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने संदिग्धों, असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखने, शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए अतिरिक्त सावधानी बरतने और संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई कर उच्च अधिकारियों को सूचना देने के लिए निर्देशित किया। वहां सीओ विभव सैनी, थाना प्रभारी अशोक कुमार सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा। संवाद