फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरीक्षण में खामियां देख एसएसपी नाराज

Tue, 09 Feb 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
एसएसपी ने डीसीआरबी, महिला प्रकोष्ठ और विशेष जांच प्रकोष्ठ का निरीक्षण कर अभिलेख जांचे। उन्होंने गुमशुदा बच्चों के अभिलेख ठीक ढंग से नहीं रखने पर एक कांस्टेबल का एक दिन का वेतन काटने के आदेश दिए। सम्मन सेल में कईं थानों में एक साल में भी एनबीडब्लू वारंट तामील नहीं मिला। उन्होंने गहरी नाराजगी जताते हुए 15 दिन में एनबीडब्लू तामील नहीं कराने वाले थानों के इंचार्जों की एसीआर में बैड एंट्री करने की चेतावनी दी है। एनबीडब्लू और कुर्की वारंट तामील नहीं होने को लेकर उन्होंने सभी सीओ और एसओ से जवाब मांगा है।
विज्ञापन



सोमवार की दोपहर एसएसपी केवल खुराना ने अपने दफ्तर में स्थित डीसीआरबी का मुआयना किया। वेबसाइट मेंगुमशुदा बच्चों के बायोडाटा में कमियां पाई गई। कईं बच्चों के फोटो बायोडाटा में नहीं अपलोड किए गए थे। डेढ़ महीने में मिले चार अज्ञात शवों में से दो के पंफलेट नहीं बांटे गए थे। महिला प्रकोष्ठ में शिकायती पत्र लापरवाही से रखे गए थे। दिसंबर के नंबर बताने के बावजूद पुलिसकर्मी शिकायती पत्र नहीं खोज सके। एसएसपी ने हार्डडिस्ट खरीदकर नंबरों के आधार पर शिकायती पत्र डालने के आदेश दिए। सम्मन सेल की हालत भी बेहद खराब पाई गई। बीते साल काशीपुर थाने को गए 117 एनबीडब्लू में से एक भी तामील नहीं कराया गया था।

गदरपुर में 62 और सितारगंज में 100 एनबीडब्लू तामील नहीं हुए थे। इसके अलावा कईं अन्य थानों के हाल में अच्छे नहीं थे। एसएसपी खुराना ने बताया कि गुमशुदा बच्चों के बायोडाटा में खामियां मिलने पर कांस्टेबल देवेंद्र की एक दिन की सेलरी काटने के आदेश दिए गए है। एनबीडब्लू तामील नहीं होने पर सम्मन सेल कर्मियों को चेतावनी दी गई है। जिन थानों में 15 दिनों के भीतर एनबीडब्लू तामील नहीं होंगे, उनके इंचार्ज की एसीआर में सत्यनिष्ठा संदिग्ध कर दी जाएगी।पांच साला अपराधियों की सूची पूर्ण करने, सभी अज्ञात शवों के फिगर प्रिंट लेने और ट्रैक द मिसिंग चाइल्ड साफ्टवेयर में पूरा डाटा अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें