फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसबी मेलाघाट, नेपाल पुलिस की संयुक्त कांबिंग

Mon, 07 Sep 2015 01:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/खटीमा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) सीमांत मुख्यालय रानीखेत के महानिदेशक के आदेशानुसार एसएसबी के जवानों ने सीमावर्ती नेपाल पुलिस के साथ पीलर नंबर 797-2 से 796-17 तक सघन कांबिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन


उन्होंने सीमा पार आने जाने वालों से कड़ी पूछताछ की। एसएसबी 35वीं वाहिनी के कमांडेंट केसी राणा के निर्देशन में मेलाघाट चौकी प्रभारी हरसुख चौहान के नेतृत्व में संयुक्त कांबिंग अभियान के दौरान एसएसबी, नेपाल पुलिस ने आसपास के नागरिकों को संदिग्ध मामलों पर नजर रखने, किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि नजर आने पर पुलिस, एसएसबी को सूचित करने की अपील की।

कांबिंग के दौरान जवानों ने सीमा पीलरों का भी अवलोकन किया। संयुक्त कांबिंग अभियान में नेपाल की ओर से सहायक उपनिरीक्षक कृष्ण बहादुर बल्यार, प्रेम चंद, वीरेंद्र थाम जंग चौधरी, नेत्रा सुनार, जयेंद्र खड़का, मनु बहादुर, एसएसबी के जीवन सिंह, पूर्ण सिंह, मनजीत सिंह, रविंद्र कुमार, स्वराज सिंह, तनवीर अहमद खान, गप्पू कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें