फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल महाकुंभ : गोली (कंचा) में बाजपुर पहले और रुद्रपुर दूसरे स्थान पर

Sat, 17 Jan 2026 01:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। सांसद स्तरीय खेल महाकुंभ 2025 के तहत आयोजित खेलकूद प्रतियोगिताओं में नैनीताल और ऊधम सिंह नगर जिले के युवाओं ने शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को आयोजित अंडर 14 और अंडर 19 आयु वर्ग में कबड्डी, वॉलीबाल और गोली (कंचा) प्रतियोगिताएं हुईं। अंडर 14 वर्ग की कबड्डी में काशीपुर, गदरपुर, लालकुआं और रुद्रपुर विधानसभा की टीमों ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। वॉलीबाल में नैनीताल, काशीपुर, गदरपुर और कालाढूंगी विधानसभा की टीमों ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया।
गोली (कंचा) प्रतियोगिता में पहले स्थान पर बाजपुर के जशम-आदर्श, दूसरे स्थान पर रुद्रपुर के हृदय-वाशिद और तीसरे स्थान पर रुद्रपुर के निहाल सिंह ने बाजी मारी। अंडर-19 वर्ग में कबड्डी में भीमताल और रुद्रपुर विधानसभा की टीमों ने सेमीफाइनल में जगह बनाई जबकि वॉलीबाल में रुद्रपुर, नानकमत्ता, हल्द्वानी और जसपुर विधानसभा की टीमों ने बेहतर खेल का प्रदर्शन किया। गोली (कंचा) में बाजपुर के अजय पहले स्थान पर रहे।
विज्ञापन

जिला युवा कल्याण अधिकारी भूपेंद्र सिंह रावत ने कहा कि प्रतियोगिताएं स्पोर्ट्स स्टेडियम के शिवालिक हॉल में हुईं। इससे पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक शिव अरोरा और मेयर विकास शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें