फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गति अवरोधक लगवाने की कवायद शुरू

Thu, 29 Jun 2017 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बढ़ती दुर्घटनाओं को रोकने के लिए परिवहन विभाग ने कमर कस ली है। दुर्घटनाग्रस्त संभावित क्षेत्रों में गतिअवरोधक (स्पीडब्रेकर) और सांकेतिक बोर्ड सहित अन्य चिन्ह लगाने के लिए एआरटीओ ने पीडब्लूडी और एनएच के अधिकारियों को पत्र भेजकर शीघ्र इस समस्या का समाधान करने को कहा है। बीती 19 जून को एनएच 74 रुद्रपुर हाइवे पर आईजीएल के गेट नंबर छह के पास तीव्र मोड़ होने के चलते जसपुर के एक बाइक सवार की ट्रक की टक्कर से मौत हो गई थी।

इसका संज्ञान लेकर डीएम ने बीती 20 जून को जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा की बैठक ली थी। बैठक में सभी दुर्घटना संभावित क्षेत्रों का सर्वे कर गति अवरोधक, यातायात चिन्ह, थर्मोप्लास्टिक पेंट, कैट आई लगाने के लिए एआरटीओ को निर्देश दिए गए थे, जिससे मार्ग दुर्घटनाओं में अंकुश लगाया जा सके। एआरटीओ ने 28 जून को पीडब्लूडी और एनएच के ईई को पत्र लिखकर एनएच 74 हाइवे आईजीएल गेट नंबर छह के बाजपुर रोड के पास गतिअवरोधक और सांकेतिक बोर्ड लगवाने को कहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


बाजपुर रोड स्थित आईजीएल गेट नंबर छह के पास जसपुर के एक युवक की मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई थी। जिसको लेकर दुर्घटनाग्रस्त क्षेत्र की समस्त सड़कों पर सांकेतिक बोर्ड और स्पीड ब्रेकर सहित यातायात चिन्ह को लगाने के लिए पीडब्लूडी और एनएच अधिकारियों को पत्र भेजा गया है।  
अनीता चंद, एआरटीओ प्रशासन, परिवहन विभाग काशीपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें