फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: 10 या कम दाखिले वाले पाठ्यक्रमों पर विशेष ऑनलाइन कक्षाएं चलेंगी

Wed, 18 Nov 2026 12:56 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय ने कम नामांकन वाले पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों की पढ़ाई के लिए विशेष पहल की है। जुलाई में विभिन्न अध्ययन केंद्रों पर 10 या इससे कम प्रवेश वाले पाठ्यक्रम विशेष ऑनलाइन परामर्श सत्रों के जरिए संचालित किए जाएंगे।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के आदर्श अध्ययन केंद्र हल्द्वानी ने इसके लिए 23 नवंबर से सात जनवरी तक का कार्यक्रम तय किया है। इस व्यवस्था के तहत विद्यार्थियों को संबंधित विषयों के शिक्षकों से सीधे जुड़कर पढ़ाई से जुड़ी समस्याओं का समाधान और विषयवार मार्गदर्शन मिल सकेगा। निर्धारित समय के अनुसार प्रतिदिन सुबह साढ़े दस बजे से शाम साढ़े चार बजे तक ऑनलाइन परामर्श सत्र आयोजित होंगे। इसके लिए जूम प्लेटफॉर्म का लिंक भी उपलब्ध कराया गया है। आदर्श अध्ययन केंद्र की ओर से सभी निदेशकों, विभागाध्यक्षों और पाठ्यक्रम समन्वयकों को पत्र भेजकर संबंधित शिक्षकों को निर्देशित करने को कहा गया है। शिक्षकों को निर्धारित तिथि और समय पर ऑनलाइन जुड़कर सत्र का संचालन करना होगा। रुद्रपुर अध्ययन केंद्र के कोऑर्डिनेटर प्रो. प्रेम प्रकाश ने बताया कि विश्वविद्यालय की इस पहल से कम विद्यार्थी संख्या वाले पाठ्यक्रमों के शिक्षार्थियों को भी विषय विशेषज्ञों का मार्गदर्शन मिल सकेगा। दूरस्थ शिक्षा के तहत पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को अपनी शंकाओं के समाधान और पाठ्यक्रम की तैयारी में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें