फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: पंतनगर कृषि विवि में 26-27 जून को विशिष्ट एल्यूमिनाई कार्यशाला, सीएम-राज्यपाल भी आएंगे

Fri, 29 May 2026 12:54 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पंतनगर/रुद्रपुर। जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विवि में 26 और 27 जून को विशिष्ट एल्यूमिनाई कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। इसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) सहित कई विशिष्ट अतिथि शामिल हो सकते हैं। इसका उद्देश्य पूर्व छात्रों, शिक्षकों, वैज्ञानिकों और विद्यार्थियों के बीच मजबूत संवाद स्थापित करना है।
विज्ञापन

कुलपति डॉ. एसके कश्यप ने विभिन्न महाविद्यालयों के अधिष्ठाता, निदेशक एवं तकनीकी व योजना प्रकोष्ठ के सदस्यों के साथ बैठक की जिसमें एल्युमिनाई कार्यशाला के बारे में विचार-विमर्श किया गया। कुलपति डॉ. कश्यप ने बताया कि यह आयोजन नवाचार, तकनीकी सहयोग और संस्थागत विकास को नई दिशा देगा।
कार्यशाला में देश-विदेश के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रहे प्रतिष्ठित पूर्व छात्रों को आमंत्रित किया जाएगा। उनके अनुभव, उपलब्धियां और सुझाव वर्तमान विद्यार्थियों व शोधार्थियों के लिए प्रेरणा स्रोत बनेंगे। कार्यशाला के दौरान कृषि, पशुपालन और मत्स्य पालन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर तकनीकी सत्र होंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और स्टार्टअप पर भी विशेष चर्चा की जाएगी। विश्वविद्यालय अपने शोध उपलब्धियों, नवाचारों और तकनीकी विकास कार्यों की प्रस्तुति भी करेगा। आगंतुकों को विश्वविद्यालय की उपलब्धियों से अवगत कराया जाएगा। इसके लिए विशेष पीआर सामग्री और ब्रोशर तैयार किए जा रहे हैं।
भविष्य की योजनाओं पर चर्चा
कार्यशाला के दौरान विवि के विकास मॉडल पर व्यापक चर्चा की जाएगी। इसमें तकनीकी सहयोग, उद्योगों के साथ साझेदारी और अनुसंधान विस्तार जैसे विषय शामिल होंगे। नवाचार आधारित योजनाओं और रोजगारोन्मुखी कार्यक्रमों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। विश्वविद्यालय और उद्योगों के बीच मजबूत नेटवर्क विकसित करने पर विशेष जोर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें