बाजपुर। सपा संस्थापक पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव की जयंती पर हुई बैठक में उत्तराखंड की 30 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों को मैदान में उतारने पर मंथन किया गया।
विज्ञापन
सिंचाई विभाग अतिथि गृह में रविवार को सपा की बैठक हुई। सपा यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह ने कहा कि सपा यूपी और उत्तराखंड को एक ही नजरिये से देखती है। उन्होंने कहा कि राज्य बने 26 साल हो गए लेकिन उत्तराखंड को स्थायी राजधानी नहीं मिल पाई और अंकिता भंडारी को न्याय नहीं दिलाया जा सका। कहा कि सपा संस्थापक नेताजी के आदर्शों पर चलकर पार्टी राज्य में मजबूत होगी।
सपा प्रदेशाध्यक्ष अब्दुल मतीन सिद्दकी ने कहा कि सपा उत्तराखंड ने 30 सीटों पर जिताऊ प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरने के लिए हाईकमान को डिमांड सौंपी है। उन्होंने दावा किया कि विधानसभा चुनाव में सपा का खाता भी खुलेगा और सरकार में भागीदारी भी रहेगी। वहां सपा यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद यादव आदि थे।