फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा विधायक की पत्नी और बहू को कोर्ट से मिली जमानत

Fri, 12 Aug 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और पूर्व डीएसपी स्व. राम अवध सिंह की खेतीहर भूमि पर अवैध रूप से कब्जा करने के मामले में नामजद यूपी के सपा विधायक ठाकुर प्रेम प्रकाश सिंह की पत्नी और पुत्रवधू की जमानत याचिका को बृहस्पतिवार को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय सयन सिंह ने स्वीकार कर लिया। इधर बृहस्पतिवार को सपा विधायक के पुत्र शिववर्धन सिंह की भी जमानत याचिका जिला एवं सत्र न्यायालय में प्रस्तुत की गई। जिस पर शुक्रवार को तृतीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सयन सिंह की अदालत में सुनवाई होगी। 
विज्ञापन


स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और पूर्व पुलिस उपाधीक्षक स्व. राम अवध सिंह की ग्राम बागवाला में स्थित करीब 32 एकड़ खेतीहर भूमि को बकौल उनकी पुत्री प्रभा देवी धोखाधड़ी से यूपी के देवरिया जिले के बरहज विधानसभा क्षेत्र के विधायक ठाकुर प्रेम प्रकाश सिंह, उनकी पत्नी सितारगंज की वर्तमान ब्लाक प्रमुख मंजूलता सिंह, पुत्र शिववर्धन सिंह, पुत्रवधू निधि सिंह, जिला शासकीय अधिवक्ता राजस्व एसबी सिंह, उनकी पत्नी और बहू आदि ने अपने नाम करा कब्जा कर लिया। 

इस मामले में नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 420, 467, 468, 471, 120 बी आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। चूंकि मामला हाई प्रोफाइल है, इसलिए पुलिस ने किसी को भी गिरफ्तार करने का प्रयास नहीं किया। इस मामले में विधायक की पत्नी/ब्लॉक प्रमुख मंजूलता सिंह, पुत्र शिववर्धन सिंह और पुत्रवधू निधि सिंह ने सीजेएम अंबिका पंत की कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया था। 
विज्ञापन


सीजेएम पंत ने उन्हें हल्द्वानी जेल भिजवा दिया था। इसके बाद मंजूलता सिंह और निधि सिंह की जमानत याचिका पर बृहस्पतिवार को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय सयन सिंह की कोर्ट में सुनवाई के बाद उन्होंने जमानत याचिका को स्वीकार कर लिया। कोर्ट में 40-40 हजार रुपये की हैसियत के दो-दो जमानती प्रस्तुत करने के आदेश पारित कर दिए। इधर बृहस्पतिवार को सपा विधायक के पुत्र शिववर्धन सिंह की भी जमानत याचिका जिला एवं सत्र न्यायालय में प्रस्तुत की गई। इस पर शुक्रवार को तृतीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सयन सिंह की अदालत में सुनवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें