फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: नशे के लिए रुपये न देने पर ब्लेड से काटा पिता का गला, दो बार गले और सीने पर किया वार; किया हंगामा

Mon, 10 Mar 2025 10:49 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

नशे की लत के चलते बेटे ने आपा खो दिया। नशे की पूर्ति के लिए रुपये नहीं मिलने पर बेटे ने अपने पिता का ब्लेड से गला काट दिया। पिता ने मरहम पट्टी कर बेटे को समझाने की कोशिश की तो उसने ब्लेड से उनके सीने पर वार कर दिया। घायल को भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप के संजयनगर खेड़ा में नशे की लत के चलते बेटे ने आपा खो दिया। नशे की पूर्ति के लिए रुपये नहीं मिलने पर बेटे ने अपने पिता का ब्लेड से गला काट दिया। जब पिता ने मरहम पट्टी कर बेटे को समझाने की कोशिश की तो उसने ब्लेड से उनके सीने पर वार कर दिया। इस दौरान उसने तीसरी बार भी पिता पर हमले की कोशिश की। आधे घंटे तक मां और परिजन उसे समझाते रहे और वह हंगामा करता रहा सूचना पर पहुंची पुलिस उसे पकड़कर थाने ले गई। घायल पिता को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


संजयनगर खेड़ा में अशोक राय अपनी पत्नी और दो बेटों के साथ रहते हैं। वे टाइल्स लगाने का काम करते हैं। उनका बेटा सूरज राय नशा करता है। रविवार की शाम सूरज ने पिता अशोक से नशा करने के लिए रुपये मांगे थे लेकिन पिता के मना करने पर सूरज हिंसक हो गया। उसने ब्लेड से पिता के गले पर वार कर जख्मी कर दिया। लहूलुहान हालत में अशोक के एक निजी अस्पताल में इलाज कराया और पट्टी कराकर घर पहुंचे थे।

इस दौरान उन्होंने बेटे को समझाने की कोशिश की तो उसने फिर से ब्लेड से उनके सीने पर जख्म कर दिया। घर का बाहर तांडव कर रहे बेटे ने तीसरी बार भी पिता पर हमले की कोशिश की मगर उसकी मां और दादी ने उसे रोक लिया। इस दौरान मौके पर भीड़ जमा हो गया। ब्लेड लगने से अशोक लहूलुहान हो गए जबकि अर्धनग्न हालत में सूरज तांडव करता रहा। मां के समझाने पर भी वह कुछ सुनने को तैयार नहीं हुआ। हिंसक होते सूरज को देख लोगों ने ट्रांजिट कैंप पुलिस को सूचना दी थी।
विज्ञापन


एसआई महेश कांडपाल फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और सूरज के हाथ के ब्लेड छीनकर उसके थाने ले गए। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि पिता पर बेटे की ओर से हमला करने की सूचना मिली थी। थाना पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। परिजनों की ओर से तहरीर मिल गई है। केस दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।

जख्म गहरा होता तो आफत में पड़ जाती जान
रुद्रपुर के संजयनगर खेड़ा में रहने वाला सूरज नशे में अपने पिता की जान का दुश्मन बन जाएगा ये परिवार ने सोचा तक नहीं था। बेटे को सहारा मानने वाले अशोक उसकी हरकत से सकते में थे। दो बार हमले में घायल होने के बाद भी वे जख्म के दर्द को सहकर बेटे को समझाने की कोशिश करते रहे। लेकिन वह उन पर और ज्यादा हमलावर होने की कोशिश करता रहा। लोगों ने बताया कि सूरज स्मैक के साथ अन्य दूसरे प्रकार का नशा करता है। उसकी आदत से परिवार परेशान है। इस घटना ने नशे की लत से बिगड़ती स्थिति की बदनुमा तस्वीर सामने ला दी।

लोगों ने कहा तो नहीं आई, एसएसपी ने निर्देश दिए तो पांच मिनट में आई पुलिस
संजय नगर खेड़ा के लोगों का कहना था कि घटना के महज 20 मिनट बाद ही थाना ट्रांजिट कैंप पुलिस को नशेड़ी बेटे के हमला किए जाने की सूचना दी थी। बावजूद इसके पुलिस आधे घंटे तक नहीं पहुंची,लेकिन जब एसएसपी मणिकांत मिश्रा को घटना की गंभीरता को समझाया। तो महज पांच मिनट के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया है। वरना एक बड़ी वारदात हो सकती थी।

कुछ तमाशबीन बने तो कुछ मैच देखने में मशगूल रहे
संजयनगर खेड़ा में पिता की जान लेने को आतुर सूरज के सिर पर खून सवार था। दो बार पिता पर हमले के बाद वह एक मंदिर के पास तांडव कर रहा था। इस दौरान वहां तमाशबीनों की भीड़ जुटी रही। लेकिन ब्लेड हाथ में पकड़े सूरज को किसी ने रोकने की कोशिश नहीं की। गिनती के लोग समझाने तो आए मगर फिर किनारे हो गए। घटनास्थल पर पास की एक एलईडी लगाकर लोग भारत व न्यूजीलैंड का क्रिकेट मैच देख रहे थे। इसी बीच किसी ने एसएसपी को मामले से अवगत कराया। जिसके बाद वहां पुलिस पहुंची और हमलावर को पकड़कर ले गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें