फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुछ और कांग्रेसी होंगे भाजपा में शामिल

Mon, 23 Jan 2017 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो सितारगंज
विज्ञापन
सितारगंज में भाजपाइयों की बैठक लेते पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा सोमवार को अचानक ही देहरादून रवाना हो गए। माना जा रहा है कि कुछ और कांग्रेसी नेताओं को भाजपा में शामिल कराने के लिए ही उन्हें देहरादून बुलाया गया है।
विज्ञापन


  25 जनवरी को पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के पुत्र सौरभ बहुगुणा नामांकन करेंगे। सौरभ के नामांकन की तैयारी को लेकर 21 जनवरी से ही विजय बहुगुणा सितारगंज में डेरा डाले हुए थे। सोमवार को विजय बहुगुणा अचानक ही हेलीकाप्टर से देहरादून चले गए। भाजपा सूत्रों के मुताबिक मंगलवार को देहरादून में कांग्रेस के कुछ दिग्गज भाजपा में शामिल होंगे। यह अभी साफ नहीं है कि भाजपा में शामिल होने वाले ये नेता कौन हैं। भाजपा नेताओं के मुताबिक कांग्रेस से इस्तीफा दे चुके जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी प्रसाद गंगवार और उनके बेटे सुरेश गंगवार से भी बहुगुणा ने फोन बात की थी।


देहरादून रवाना होने से पहले विजय बहुगुणा ने कई स्थनों पर भाजपा कार्यकर्ताओं से बात की। बहुगुणा का कहना था  कि सौरभ विधानसभा में पिछले चार साल की सक्रियता के आधार पर चुनाव लड़ रहा है। कहा कि कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर केंद्र सरकार की उपलब्धियों को बताएं और हरीश कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों को भी जनता के सामने रखें। इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी सौरभ बहुगुणा, विधानसभा संयोजक कमल जिंदल, मंडल अध्यक्ष डालचंद राजपूत आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें