फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: ड्यूटी के दौरान अचेत हुए सॉफ्टवेयर इंजीनियर, मौत

Sun, 16 Mar 2025 12:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। सिडकुल पंतनगर में एक कंपनी में ड्यूटी के दौरान कर्मचारी बेहोश हो गया। आननफानन उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। युवक की मौत हार्ट अटैक से होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

मूलरूप से महाराष्ट्र के पुणे और हाल में ओमेक्स काॅलोनी निवासी अक्षय (28) सिडकुल की एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे। शुक्रवार की रात वे नाइट शिफ्ट में कंपनी गए थे। शनिवार की सुबह वे कंपनी में अचानक अचेत हो गए। इससे कर्मचारियों में खलबली मच गई।
उनको जिला अस्पताल लाया गया लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर मृतक के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए थे। सिडकुल चौकी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया। मृतक के पिता अरुण भी इसी कंपनी में काम करते हैं। मृतक की पत्नी और पांच साल की बेटी है। अक्षय का एक छोटा भाई और बहन है। सिडकुल पुलिस ने बताया कि मौत की वजह का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें