फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद सोसायटी पर नारेबाजी कर किया प्रदर्शन

Sat, 04 Jul 2015 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सितारगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों ने हल्का पटवारी पर सर्वे में भूमि का पूर्ण विवरण न देने का आरोप लगाया है। इसके विरोध में ग्रामीणों ने खाद सोसायटी में नारेबाजी की। कहा कि किसानों के नाम दर्ज भूमि कम दर्शाई गई है। जिससे उन्हें खाद-बीज नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन


करघटिया गांव के किसान शुक्रवार को उत्तरी दीर्घाकार बहुउद्देशीय सहकारी समिति में खाद लेने पहुंचे। यहां कृपाल सिंह, महेश सिंह, केदार सिंह, जुक्खी सिंह की जमीन का पूरा विवरण सर्वे में अंकित न होने से उन्हें खाद-बीज नहीं मिला। इससे भड़के किसानों ने समिति कार्यालय पर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।

उन्होंने हल्का पटवारी पर समिति के सर्वे में भूमि का पूर्ण विवरण न दर्शाने का आरोप लगाया। किसान महेश सिंह का नाम भी सोसायटी की सूची से गायब कर दिया। ग्राम पंचायतों का पूर्ण विवरण भी नहीं दिया है। इसी कारण उन्हें खाद, बीज नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन


बाद में किसानों ने एसडीएम भगत सिंह फोनिया को संबोधित ज्ञापन पेशकार को सौंपा। जिसमें जमीन का पूर्ण खाता सोसायटी को भिजवाने, सोसायटी से खाद दिलवाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों में कृपाल सिंह, श्रीराम, दीवान सिंह, इंदर सिंह, शंकर सिंह, कुलवंत सिंह, मोहन सिंह, जयपाल सिंह, हीरा लाल, रंजीत सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें