काशीपुर। भाजपा के सोशल मीडिया विभाग के नवनियुक्त विधानसभा संयोजकों व सह संयोजकों ने विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, मेयर दीपक बाली व प्रभारी नैनीताल खिलेंद्र चौधरी से मुलाकात की। सभी पदाधिकारियों को संगठन की नीतियों व विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने व सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से प्रसारित करने का आह्वान किया। वहां जिला सोशल मीडिया संयोजक जगवीर सिंह, विधानसभा जसपुर प्रभारी जितेन्द्र यादव, गदरपुर विधानसभा से मोहित अरोरा व पवन कुमार, विधानसभा जसपुर सह संयोजक आदेश कुमार, विधानसभा काशीपुर सह संयोजक चंदन रौतेला, विधानसभा काशीपुर संयोजक रिंकु राणा और सोशल मीडिया संयोजक खिलेंद्र सैनी आदि रहे।