फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम में कहीं ताले तो कहीं कैश खत्म

Sun, 13 Nov 2016 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 एटीएम से ग्राहकों को कैश मिलने के तमाम दावे शनिवार को धड़ाम हो गए। लोग रुपए निकालने के लिए एटीएम के चक्कर लगाते रहे, मगर निराशा हाथ लगी। सुबह आईसीआईसी और दोपहर में सेंट्रल बैंक के एटीएम से रुपए निकलने लगे तो ग्राहकों की लंबी लाइन लगी रही।
विज्ञापन



शनिवार की सुबह 11 बजे एटीएम जांचे गए तो वहां से ग्राहक निराश होकर लौटते हुए मिले। रामनगर रोड में एचडीएफसी, इंडिकेश, सेंट्रल बैंक, कॉरपोरेशन बैंक के अलावा विजया बैंक, माता मंदिर रोड स्थित पीएनबी के एटीएम तो खुले थे, मगर कहीं से भी कैश नहीं निकला।

बाजपुर रोड स्थित पीएनबी, बैंक ऑफ बड़ौदा, एक्सिस, यूनियन, आईडीबीआई, कैनरा, ऊधमसिंह नगर डिस्ट्रिक कॉ-आपरेटिव बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, रामनगर रोड स्थित एसबीआई, पंजाब एंड सिंध, इंडियन ओवरसीज बैंक, पीएनबी बैंकों के एटीएम में ताले लटके रहे। बाजपुर रोड स्थित आईसीआईसीआई के एटीएम से रुपए निकलने पर ग्राहकों की लंबी लाइन लगी रही। हालांकि दोपहर बाद रामनगर रोड स्थित सेंट्रल बैंक के एटीएम से रुपये निकलने लगे तो यहां भी ग्राहकों की लाइन लग गई।
विज्ञापन



। एसबीआई के कैश ऑफिसर छतर सिंह ने बताया कि 100 रुपये के नोट नहीं होने की वजह से एटीएम चालू नहीं किए जा सके हैं। शुक्रवार को आए 20 करोड़ में से 10 करोड़ रुपये बैंकों और ग्राहकों को बांटा जा सका है। करेंसी नहीं आती है तो ग्राहकों के लिए मुश्किल खड़ी हो जाएगी। बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य शाखा प्रबंधक विपिन आर्य ने बताया कि रुद्रपुर से करेंसी आने वाली है। करेंसी आने पर ही एटीएम चालू किए जा सकेंगे। पीएनबी के सर्किल चीफ मैनेजर महेश चंद्र ने बताया कि 12 एटीएम में से तीन एटीएम चालू किए गए हैं। लेकिन कैश खत्म होने और तकनीकी खराबी होने से ये बंद हो रहे हैं। रविवार को सभी एटीएम चालू हो जाएंगे। नई करेंसी अभी बैंक को नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें