फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 फीट लंबा अजगर दिखने से क्षेत्र में हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर पट्टी (काशीपुर)। सरकरा हाल्ट के समीप एक खेत में अजगर दिखने से हड़कंप मच गया। अजगर को देखने के लिए सैकड़ों ग्रामीण खेत में पहुंच गए। सूचना पर पहुंचे वनकर्मियों ने अजगर को कब्जे में लेकर जंगल में छोड़ दिया।
विज्ञापन

सरकरा हाल्ट के समीप खेत में बृहस्पतिवार को अजगर दिखने की सूचना कुछ ग्रामीणों ने वन विभाग को दी। सूचना पर पहुंची वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने मशक्कत के बाद अजगर को अपने काबू में किया। रेस्क्यू टीम के मोहम्मद इस्लाम ने बताया कि अजगर मादा है जिसकी उम्र करीब 30 वर्ष, लंबाई 10 फीट और वजन 52 किलो है। अजगर को पकड़ कर जिम कार्बेट के जंगल में छोड़ा गया। (संवाद)
मगरमच्छ ने युवक को किया जख्मी
खटीमा। मगरमच्छ ने एक युवक को काटकर जख्मी कर दिया जिसे परिजनों ने नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। बंगाली कॉलोनी पकड़िया निवासी 35 वर्षीय शंकर अपने साले अशोक के साथ झऊपरसा के जंगल में घास काटने गया था।
विज्ञापन

इसी दौरान घाट काटते समय मगरमच्छ ने उसकी जांघ पकड़ ली। साले ने बमुश्किल शंकर की जांघ को मगरमच्छ से छुड़ाया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसे नागरिक अस्पताल पहुंचाया जहां उसका इलाज किया जा रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें