फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: 307 ग्राम अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार

Sat, 16 Nov 2024 01:58 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। पुलिस ने शुक्रवार को 307 ग्राम अफीम के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। उसके विरुद्ध केस दर्ज कर तस्करी में प्रयुक्त कार को सीज कर दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस को एक युवक के नशीली सामग्री लेकर सितारगंज से खटीमा आने की सूचना मिली थी। इस पर कोतवाल मनोहर सिंह दसौनी ने टीम गठित कर पहेनिया चौराहे के पास भेज दी। टीम ने सितारगंज की ओर से आ रही कार को रोककर तलाशी ली। इस पर कार सवार नकटपुरा सितारगंज निवासी यूसुफ बेग के पास से 307 ग्राम अफीम बरामद हुई।
पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया। उसकी कार भी सीज कर दी। यूसुफ लंबे समय से अफीम की तस्करी में लिप्त था। टीम में एसएसआई विनोद जोशी, एसआई किशोर पंत, एसआई विजय बोहरा, आरक्षी कमलपाल, दीपक विश्वकर्मा, किशन आर्या शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें