फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: 172.8 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

Wed, 09 Jul 2025 12:58 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर/किच्छा। एसटीएफ की एएनटीएफ और किच्छा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को 172.8 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार है। न्यायालय में पेशी के बाद अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। अभियुक्त लालपुर और आसपास के क्षेत्र में स्मैक के धंधे के लिए चर्चित था।
विज्ञापन

सीओ भूपेंद्र सिंह धौनी ने बताया कि बीते सोमवार को लालपुर चौकी प्रभारी बसंत प्रसाद टीम के साथ चेकिंग करते हुए महिंद्रा फैक्टरी के पास पहुंचे थे। इस दौरान एसटीएफ की एएनटीएफ के निरीक्षक पावन स्वरूप, एसआई विपिन जोशी टीम के साथ पहुंचे। मुखबिर की सूचना पर संयुक्त टीम लालपुर में एचपी पेट्रोल पंप के सामने स्थित मैदान में खड़े एक संदिग्ध व्यक्ति के पास पहुंची। पुलिस टीम को देखकर वह भागने लगा जिसे पीछा कर पकड़ लिया गया।
पूछताछ में उसने अपना नाम भगवान दास कालरा निवासी आवास विकास (किच्छा) बताया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 172.8 ग्राम स्मैक बरामद हुई थी। सीओ ने बताया कि अभियुक्त ने बरामद स्मैक लालपुर के अमन व दरऊ के रहने वाले सावेज उर्फ समीर से खरीदकर लाने की बात स्वीकारी है। उसने बताया कि वह हल्द्वानी के रहने वाले अर्जुन को स्मैक देने के लिए खड़ा था जिसे दबोच लिया गया।
विज्ञापन


दो तस्कर 10.73 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार

जसपुर। पुलिस ने दो तस्करों को 10.73 ग्राम स्मैक के साथ दबोचा है। कोर्ट में पेशी के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। कोतवाल प्रभारी जावेद मलिक ने बताया कि बीते सोमवार को बाजार चौकी प्रभारी सुशील कुमार ने चेकिंग के दौरान श्मशान घाट रोड से मोहल्ला नई बस्ती नहर पार निवासी गुलशेर को 3.17 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। इसी तरह सूत मिल चौकी प्रभारी इंदर सिंह ठेला ने ग्राम मंझरा रोड से मोहल्ला नई बस्ती निवासी बाइक सवार शाहिद हुसैन को 7.56 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। प्रभारी कोतवाल ने बताया कि गुलशेर चोरी के मामले में पहले भी जेल जा चुका है। आरोपी की बाइक को सीज कर दोनों के खिलाफ एनडीपीएस के तहत रिपोर्ट दर्ज कर दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें