रुद्रपुर। किच्छा विधायक और पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़ ने कहा कि स्मार्ट मीटर लोगों के शोषण के लिए लगाए जा रहे हैं। ये मीटर न सिर्फ गरीबाें को बर्बाद करेगा बल्कि व्यापार चौपट होने के साथ ही महंगाई भी बढ़ाएगा। स्मार्ट मीटर ऊर्जा निगम को निजीकरण की ओर से ले जाएगा। कांग्रेस किसी कीमत पर स्मार्ट मीटर नहीं लगने देगी।
शुक्रवार को अपने आवास पर पत्रकार वार्ता में बेहड़ ने स्मार्ट मीटर दिखाते हुए कहा कि मोबाइल की तरह मीटर को रिचार्ज करना होगा। इस मीटर से हर वर्ग का नुकसान होगा। अगर निगम का निजीकरण हुआ तो कर्मचारियों की नौकरी भी खतरे में पड़ जाएगी। भाजपा के लोगों को गुमराह करने के आरोप पर उन्होंने कहा कि वे भ्रम नहीं बल्कि जनता के सामने सच्चाई लेकर आ रहे है। वहां पर मेयर प्रत्याशी मोहन लाल खेड़ा, पुष्कर राज जैन, विजय यादव मौजूद रहे।