फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रय केंद्रों में 25 मार्च तक उपलब्ध कराएं बारदाना : डीएम

विज्ञापन
रुद्रपुर कलक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक करतीं डीएम रंजना राजगुरू। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
डीएम रंजना राजगुरू ने जिले में एक अप्रैल से 15 मई तक होने वाली गेहूं खरीद की तैयारियों और क्रय केंद्रों की सुविधाओं को लेकर अधिकारियों और किसान प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने एसडीएम को निर्देश दिए कि किसानों की सूची 20 मार्च तक संबंधित अधिकारी को उपलब्ध कराएं ताकि समय से किसानों की सूची को पोर्टल पर अपलोड किया जा सके। सभी क्रय केंद्रों पर 25 मार्च तक पर्याप्त मात्रा में बारदाना उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन

बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में डीएम ने कहा कि किसानों की जरूरत के अनुसार क्रय केंद्र स्थापित करें। खरीद के लिए जो कार्य किए जाने हैं उन्हें 25 मार्च तक पूरा कर लें। खरीद के लिए टोकन व्यवस्था बनाई जाए और समय पर भंडारण की भी व्यवस्थाएं हों। क्रय केंद्रों पर पानी, शौचालय, बिजली, कोविड-19 के दृष्टिगत रखते हुये सामाजिक दूरी, मास्क, सैनिटाइजर की व्यवस्थाएं करना सुनिश्चित करें। बैठक में आरएफसी ललित मोहन रयाल, एडीएम जेसी कांडपाल, मंडी उपनिदेशक परितोष वर्मा, डीएसओ जयकिशन, संयुक्त मजिस्ट्रेट गौरव कुमार, एसडीएम एनसी दुर्गापाल, निर्मला बिष्ट, विवेक प्रकाश आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें